खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला जीतना अफ्रीका दौरे से पहले मनोबल बढ़ाने वाला: सूर्यकुमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सूर्यकुमार यादव ने रविवार को स्वीकार किया कि विश्व कप फाइनल में मिली निराशाजनक हार को भुलाना काफी मुश्किल है लेकिन भारतीय कप्तान ने हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला में मिली जीत को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली करार दिया।

डरबन, नौ दिसंबर सूर्यकुमार यादव ने रविवार को स्वीकार किया कि विश्व कप फाइनल में मिली निराशाजनक हार को भुलाना काफी मुश्किल है लेकिन भारतीय कप्तान ने हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला में मिली जीत को दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम के लिए मनोबल बढ़ाने वाली करार दिया।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले घरेलू मैदान पर पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 4-1 से शिकस्त दी।

सूर्यकुमार चोटिल हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में टीम की अगुआई कर रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘विश्व कप की हार निराशाजनक थी और इसे भुला पाना काफी मुश्किल है। लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में मिली जीत मनोबल बढ़ाने वाली थी, हालांकि यह अलग प्रारूप में मिली थी। ’’

उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में टीम को निर्भीक क्रिकेट खेलने की बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्भीक क्रिकेट खेला और हमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐसा ही खेलने की जरूरत है। मैंने खिलाड़ियों से कहा कि वे वैसा ही क्रिकेट खेले जैसा वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते हैं। ’’

सूर्यकुमार ने टीम संयोजन के बारे में कुछ नहीं बताया और कहा, ‘‘संयोजन हमारे दिमाग में है। हम जानते हैं कि कल कौन पारी का आगाज करेगा और शायद हम आज अभ्यास सत्र के बाद ही अंतिम फैसला करें। हां, हमारे पास छठे गेंदबाज के काफी विकल्प हैं। ’’

कप्तानी के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसका लुत्फ उठा रहा हूं। बस खिलाड़ियों को एकजुट रखना होता है और यह ग्रुप काफी अच्छा है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज