देश की खबरें | त्रिपुरा में पंचायत की 71 प्रतिशत सीट जीतना भाजपा के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाता है: भट्टाचार्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत की 71 प्रतिशत सीट पर उसकी निर्विरोध जीत दर्शाती है कि लोग पूर्वोत्तर के सर्वांगीण विकास के कारण पूरे दिल से पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

अगरतला, 25 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई ने बृहस्पतिवार को कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत की 71 प्रतिशत सीट पर उसकी निर्विरोध जीत दर्शाती है कि लोग पूर्वोत्तर के सर्वांगीण विकास के कारण पूरे दिल से पार्टी का समर्थन कर रहे हैं।

त्रिपुरा में पंचायती राज प्रणाली में कुल 6,889 सीट हैं, जिसमें ग्राम पंचायतें, पंचायत समितियां और जिला परिषदें शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य ने कहा, “हम जीत के लिए जनता, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हैं। विकास कार्यों के कारण, लोगों ने भाजपा में विश्वास जताया है।’’

भट्टाचार्य ने कहा, “भाजपा सरकार के दौरान सामाजिक पेंशन भी 700 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति माह कर दी गई है।”

हिंसा संबंधी विपक्षी दलों के आरोपों से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि वे “अपनी संगठनात्मक कमजोरी को छिपाने” के लिए भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “संगठनात्मक खामियों के कारण वे कई सीट पर उम्मीदवार नहीं उतार सके। हिंसा के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\