जरुरी जानकारी | कच्चे तेल, डीजल पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है, जबकि विमान ईंधन के निर्यात पर उपकर वापस लगाया गया है।

नयी दिल्ली, 15 अगस्त सरकार ने देश में उत्पादित कच्चे तेल और डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है, जबकि विमान ईंधन के निर्यात पर उपकर वापस लगाया गया है।

एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार देश में उत्पादित कच्चे तेल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाने वाला कर 4,250 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 7,100 रुपये प्रति टन कर दिया गया है।

डीजल के निर्यात पर एसएईडी एक रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 5.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

विमान ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर 15 अगस्त से दो रुपये प्रति लीटर का शुल्क लगाया जाएगा। इससे पहले विमान ईंधन पर कोई एसएईडी नहीं था। पेट्रोल पर एसएईडी शून्य रहेगा।

नयी कर दरें मंगलवार से लागू होंगी।

भारत ने पहली बार पिछले साल एक जुलाई को अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था और यह उन देशों की बढ़ती संख्या में शामिल हो गया, जो ऊर्जा कंपनियों के असाधारण मुनाफे पर कर लगाते हैं।

तेल की औसत कीमतों के आधार पर हर पखवाड़े कर दरों की समीक्षा की जाती है। अगर कच्चे तेल की वैश्विक कीमत 75 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो जाती है, तो घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित कर लगाया जाता है।

अगस्त में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत औसतन 86.8 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू