खेल की खबरें | विम्बलडन : जोकोविच और स्वियातेक जीते, प्रदर्शनकारियों और बारिश ने डाला खलल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीन पर्यावरण कार्यकर्ताओं को मैदान पर नारंगी रंग के कागज के टुकड़े फेंककर मैच में बाधा पहुंचाने के कारण गिरफ्तार किया गया । उन्होंने ये कागज सेंटर कोर्ट पर बिकने वाले सामान के डिब्बों में छिपा रखी थी ।

तीन पर्यावरण कार्यकर्ताओं को मैदान पर नारंगी रंग के कागज के टुकड़े फेंककर मैच में बाधा पहुंचाने के कारण गिरफ्तार किया गया । उन्होंने ये कागज सेंटर कोर्ट पर बिकने वाले सामान के डिब्बों में छिपा रखी थी ।

इसके अलावा मंगलवार के बाद बुधवार को भी बारिश हुई जिससे खेल का समय काफी बर्बाद हुआ ।

छठी रैंकिंग वाले होल्गर रूने ने ब्रिटेन के वाइल्ड कार्डधारी जॉर्ज लोफागेन को 7 . 6, 6 . 3, 6 . 2 से मात दी । पुरूष वर्ग में सबसे ज्यादा 23 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले जोकोविच ने जोर्डन थाम्पसन को 6 . 3, 7 . 6, 7 . 5 से हराया ।

दो बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्टेफानोस सिटसिपास ने 2020 अमेरिकी ओपन चैम्पियन डोमिनिक थीम को 3 . 6, 7 . 6, 6 . 2, 6 . 7, 7 . 6 से मात दी ।

शीर्ष वरीयता प्राप्त पोलैंड की इगा स्वियातेक ने स्पेन की सारा सोरिबोस टोर्मो को 6-2, 6-0 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। रूस के तीसरे वरीय मेदवेदेव ने ब्रिटेन के 20 साल के आर्थर फेरी को पहले दौर के मुकाबले में सीधे सेटों में 7-5, 6-4, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और फ्रांसिस टियाफो भी विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

नौवें वरीय फ्रिट्ज ने एक सेट से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जर्मनी के यानिक हेंफमैन को 6-4, 2-6, 4-6, 7-5, 6-3 से हराया जबकि टियाफो ने यिबिंग वू को सीधे सेटों में हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी