खेल की खबरें | पाक के खिलाफ जीत के बाद विलियमसन ने कहा, डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बड़ा प्रलोभन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह बनाना बड़ा प्रलोभन है जिससे टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित हो रही हैं।

माउंट मोनगानुई, 30 दिसंबर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद कहा कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में जगह बनाना बड़ा प्रलोभन है जिससे टीमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित हो रही हैं।

पाकिस्तान ने मैच को ड्रा कराने के लिये कड़ा संघर्ष किया लेकिन 31 रन के अंदर छह विकेट गंवाने से पहला टेस्ट 101 रन से हार गया।

न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी तालिका में तीसरे नंबर पर है जबकि शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी।

विलियमसन ने मैच के बाद कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलना चाहते हैं और हमने आज अंतिम सत्र में इसको अच्छी तरह से समझा जब यह प्रलोभन हमारे दिमाग में था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन टेस्ट में आप जानते हैं कि आपको सत्र दर सत्र आगे बढ़ना होता है और आपको इस तरह से खेलना होता है। हमने पारी समाप्त घोषित की और अगर विकेट खराब नहीं होता है तो ऐसे में उनके पास मौका होता। उनके पास सकारात्मक सोच के साथ खेलने वाले कुछ खिलाड़ी क्रीज पर थे और कुछ को अभी खेलना था।’’

विलियमसन ने कहा, ‘‘आप खुद को मैच जीतने का अवसर देते हैं लेकिन आप मैच हार भी सकते हैं। अंतिम सत्र में तीनों परिणामों में से कुछ भी निकल सकता था। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू