विलियमसन न्यूजीलैंड के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी

रोस टेलर को पुरुष टी20 जबकि सोफी डिवाइन को महिला टी20 के लिये वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। सूजी बेट्स महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वन खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने में सफल रही।

आकलैंड, 30 अप्रैल न्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कारों में कप्तान केन विलियमसन को साल भर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिये गुरुवार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया।

रोस टेलर को पुरुष टी20 जबकि सोफी डिवाइन को महिला टी20 के लिये वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। सूजी बेट्स महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वन खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने में सफल रही।

कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार इन पुरस्कारों को ऑनलाइन दिया गया।

विलियमसन ने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कप्तान के तौर पर न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप फाइनल में भी पहुंचाया। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने विश्व कप में दो शतकों की मदद से 578 रन बनाये और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘‘पिछले साल आईसीसी विश्व कप में केन ने बेजोड़ प्रदर्शन किया। वह इस पुरस्कार का हकदार था। ’’

अनुभवी टेलर ने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 130 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाये। बेट्स ने महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में दो अर्धशतक बनाये जबकि डिवाइन ने महिला टी20 में अपना पहला शतक लगाया और 71 के औसत से 429 रन बनाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी