खेल की खबरें | आईपीएल में खेलने के लिये विलियमसन को कोहनी की चोट से समय पर उबरने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिये समय पर फिट होने की उम्मीद है।

ऑकलैंड, 11 फरवरी न्यूजीलैंड और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिये समय पर फिट होने की उम्मीद है।

उन्होंने लंबे समय से परेशान कर रही कोहनी की चोट की सर्जरी कराने के बजाय रिहैबिलिटेशन कराने का फैसला किया।

हालांकि प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में उनकी वापसी के लिये कोई तय समयसीमा नहीं है लेकिन 31 साल का यह बल्लेबाज मार्च-अप्रैल में नीदरलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान किसी भी समय उबरने की उम्मीद लगाये है जो मार्च के अंत में होने वाली आईपीएल से पहले होगी।

विलियमसन ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘पिछला (आईपीएल) सत्र भी उदाहरण है जिसमें मैं शुरू में शामिल नहीं हो सका था और तब भी कोहनी संबंधित चोट ही कारण था। फ्रेंचाइजी ने इसके लिये मेरा पूरा साथ दिया और सहयोग किया था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सकारात्मक बना हुआ हूं कि यह सुधार करना जारी रखेगी। विशेषकर टी20 प्रारूप कार्यभार का प्रबंधन करने के लिये थोड़ा अधिक मैत्रीपूर्ण है। इसलिये हम इंतजार करेंगे और देखेंगे, लेकिन यह कदम आगे बढ़ने की ओर है जो सकारात्मक है। ’’

उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द क्रिकेट में वापसी की उम्मीद लगाये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर