खेल की खबरें | विलियमसन और स्पिनरों ने न्यूजीलैंड को आयरलैंड पर दिलाई जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. फॉर्म में लौटे केन विलियमसन के 35 गेंद में 61 रन के बाद स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आयरलैंड को 35 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश की ओर कदम रख दिया ।

एडीलेड, चार नवंबर फॉर्म में लौटे केन विलियमसन के 35 गेंद में 61 रन के बाद स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को आयरलैंड को 35 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश की ओर कदम रख दिया ।

न्यूजीलैंड एक समय 200 रन के पार जाती दिख रही थी लेकिन तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने हैट्रिक लेकर उसे छह विकेट पर 185 रन पर रोक दिया । जवाब में आयरलैंड की टीम नौ विकेट पर 150 रन ही बना सकी ।

न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढी ने 26 और मिशेल सेंटनेर ने 29 रन देकर दो दो विकेट लिये। तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने तीन विकेट चटकाये ।

न्यूजीलैंड के पांच मैचों में सात अंक है और उसका रनरेट आस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड से बेहतर है । उसका ग्रुप में शीर्ष रहना तय है ।

आयरलैंड सेमीफाइनल में जगह तो नहीं बना सका लेकिन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड जैसी दमदार टीमों को हराया । उसके लिये पॉल स्टर्लिंग ने 27 गेंद में 37 और कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 25 गेंद में 30 रन बनाये । दोनों ने पहले विकेट के लिये 49 गेंद में 68 रन की साझेदारी की लेकिन छह गेंद के भीतर दोनों के विकेट गिरने से आयरलैंड की हार तय हो गई ।

इससे पहले आयरलैंड के तेज गेंदबाज लिटिल ने यादगार हैट्रिक बनाकर न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 185 रन पर रोक दिया । न्यूजीलैंड के लिये कप्तान विलियमसन ने टूर्नामेंट में पहली बार सौ से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की । उन्होंने अपनी पारी में पांच चौक और तीन छक्के लगाये ।

सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने 18 गेंद में 32, ग्लेन फिलिप्स ने नौ गेंद में 17 और डेरिल मिशेल ने 21 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेली ।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज लिटिल ने न्यूजीलैंड की रनगति पर डैथ ओवरों में अंकुश लगाया । उन्होंने 19वें ओवर में विलियमसन, जिम्मी नीशाम और मिशेल सेंटनेर के विकेट लगातार तीन गेंदों पर लिये ।

विलियमसन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप में कैच दे बैठे जबकि नीशाम और सेंटनेर पगबाधा आउट हुए । संयुक्त अरब अमीरात के कार्तिक मेयाप्पन के बाद इस विश्व कप की यह दूसरी हैट्रिक थी । कार्तिक ने श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था ।

न्यूजीलैंड की पारी का सबसे बड़ा आकर्षण विलियमसन का फॉर्म में लौटना रहा । शुरूआत में संघर्ष करने के बाद उन्होंने खुलकर खेला ।

उन्होंने तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी को डीप मिडविकेट पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया । दो गेंद बाद उन्होंने उसी जगह पर दूसरा छक्का लगाया । वह 19वें ओवर में इसी तरह का शॉट फिर खेलने के प्रयास में कैच दे बैठे । आयरलैंड ने आखिरी दो ओवर में 12 रन ही दिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: अब सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली से देहरादून, 14 अप्रैल को PM मोदी के हाथों होगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Score Update: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

‘I Love My Daughter’: यूपी के मेरठ में तलाक के बाद बेटी का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत, पिता ने कहा- 'बेटी की खुशी सबसे ऊपर' (Watch Video)