देश की खबरें | सभी के सहयोग से झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे : राज्यपाल राधाकृष्णन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के नये राज्यपाल चंद्रापुरम पोन्नूस्वामी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि वह सभी के सहयोग से झारखंड के चहुंमुखी विकास के लिए काम करने की इच्छा के साथ यहां आये हैं।

रांची, 18 फरवरी झारखंड के नये राज्यपाल चंद्रापुरम पोन्नूस्वामी राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि वह सभी के सहयोग से झारखंड के चहुंमुखी विकास के लिए काम करने की इच्छा के साथ यहां आये हैं।

झारखंड के नवमनोनीत राज्यपाल 65 वर्षीय चंद्रापुरम पोन्नूस्वामी राधाकृष्णन ने आज यहां राजभवन में राज्य के ग्यारहवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘हम अपनी ओर से राज्य की आधारभूत संरचना को विकसित करने, सिंचाई के संसाधनों के विकास, ग्रामीणों के लिए जल की व्यवस्था और लोगों के लिए घर की व्यवस्था की परिकल्पना लेकर यहां आये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी के सहयोग से हम सभी मिलकर झारखंड के चहुंमुखी विकास के लिए काम करेंगे।’’

राज्यपाल ने कहा, ‘‘आज हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। आज हम आजाद हैं तो इसके पीछे बिरसा मुंडा जैसे वीरों की शहादत का बड़ा योगदान है।’’

तमिलनाडु के कोयंबटूर से दो बार भाजपा सांसद रहे राधाकृष्णन ने मुहूर्त के अनुसार शनिवार महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर पूर्वाह्न ठीक साढ़े ग्यारह बजे अपने पद की शपथ ग्रहण की। उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने शपथ दिलायी। नये राज्यपाल ने अंग्रेजी में शपथ ली।

राधाकृष्णन ने रमेश बैस का स्थान लिया जिन्होंने आज ही महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\