देश की खबरें | राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे: भूपेंद्र यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री और अलवर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव मंगलवार को विश्वास जताया कि पार्टी राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

जयपुर, पांच मार्च केंद्रीय मंत्री और अलवर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव मंगलवार को विश्वास जताया कि पार्टी राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में यादव ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत बनाने में लगे हुए हैं जबकि कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रही है।

यादव ने कहा, “विकसित भारत की मोदी की गारंटी पर होने वाला चुनाव और मोदी की गारंटी से 2047 में मजबूत भारत बनाने के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। राज्य की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाएंगे और विकसित भारत विजन 2047 पर काम करेंगे।”

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का ही परिणाम है कि पिछले 10 साल से देश विकसित बनने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प की वजह से भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और अब वह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

कांग्रेस के बारे में पूछे जाने पर उन्होने कहा कि कांग्रेस कहीं नहीं दिखती, ना ही कांग्रेस के पास कोई नीति है, ना ही कोई नेतृत्व और ना ही निर्णय लेने की क्षमता।

यादव ने भाजपा के पदाधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने अलवर से लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\