देश की खबरें | ‘दगाबाज' लौटते हैं तो उनका स्वागत करेंगे : आदित्य ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वे लौटना चाहते हैं तो पार्टी छोड़ने वाले 'दगाबाजों ' का स्वागत किया जाएगा।

मुंबई, 21 जुलाई शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर वे लौटना चाहते हैं तो पार्टी छोड़ने वाले 'दगाबाजों ' का स्वागत किया जाएगा।

वह शिवसेना के बागी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह जिले ठाणे के भिवंडी शहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

शिवसेना के युवा नेता ने कहा, ‘‘दगाबाज अगर शिवसेना में लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत होगा। लेकिन हमें उनके कार्यों से बहुत दुख पहुंचा है। हमने उन पर भरोसा किया, उन्हें गले लगाया और उन्होंने हमारी पीठ में छुरा घोंपा।’’

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने उन पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंचने के लिए ‘निष्ठा यात्रा’ शुरू की है जो अब भी उद्धव ठाकरे खेमे के साथ हैं।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके पिता के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार ने कभी अपने ही विधायकों, सांसदों और अन्य नेताओं की जासूसी नहीं की।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता और (तत्कालीन) मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अस्वस्थ थे। वह ठीक हो रहे थे, तभी उन्हें धोखा दिया गया।’’

मुंबई में पत्रकारों द्वारा आदित्य के कटाक्ष के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, ‘‘उन्हें जो कुछ भी बोलना है, उन्हें बोलने दें। हम अपने काम से उनकी आलोचना का जवाब दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के लोगों ने हमारे राजनीतिक रुख की पुष्टि की है क्योंकि हम अधिक से अधिक समर्थन प्राप्त कर रहे हैं।’’

नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू