देश की खबरें | क्या विनोद अडाणी की ‘विदेशी शेल कंपनियों के धनशोधन’ संबंधी आरोपों की जांच होगी: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मंगलवार को उद्योगपति गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी की अडाणी समूह में केंद्रीय भूमिका होने का दावा किया और सवाल किया कि क्या सरकार की जांच एजेंसियां ‘उनकी विदेशी शेल कंपनियों पर लगे धनशोधन’ के आरोपों की जांच करेंगी?

नयी दिल्ली, 28 फरवरी कांग्रेस ने मंगलवार को उद्योगपति गौतम अडाणी के बड़े भाई विनोद अडाणी की अडाणी समूह में केंद्रीय भूमिका होने का दावा किया और सवाल किया कि क्या सरकार की जांच एजेंसियां ‘उनकी विदेशी शेल कंपनियों पर लगे धनशोधन’ के आरोपों की जांच करेंगी?

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कांग्रेस की ‘हम अडाणी के हैं कौन’ श्रृंखला के तहत पिछले कई दिनों की तरह मंगलवार को भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कुछ सवाल किए।

रमेश का कहना है कि अडाणी समूह में विनोद अडाणी की केंद्रीय भूमिका के बारे में निरंतर खुलासे सामने आ रहे हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘हमें पता चला है कि 18 मार्च 2020 को अहमदाबाद में कंपनी रजिस्ट्रार को भेजे अडाणी समूह के पत्र से स्पष्ट होता है कि अडाणी समूह के मामलों में विनोद अडाणी एक केंद्रीय भूमिका में हैं।’’

रमेश ने सवाल किया, ‘‘क्या ये अकाट्य सबूत अंतत: भारत की सर्व-शक्तिशाली एजेंसियों द्वारा विनोद अडाणी की विदेशी शेल कंपनियों द्वारा समक्रमिक व्‍यापार (राउंड-ट्रिपिंग) और धनशोधन के आरोपों की जांच का मार्ग प्रशस्‍त करेंगे? या आप (प्रधानमंत्री) अपने करीबी दोस्त को संरक्षण देना जारी रखेंगे और अपने बचाव में उसके द्वारा प्रस्‍तुत हास्‍यास्‍पद थोथी दलील को स्‍वीकार कर लेंगे?’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया, ‘‘क्या आप भारतीय निवेशकों और नागरिकों को आश्वस्त कर सकते हैं कि सेबी इस बार आपके दोस्तों को बचाने के लिए सांकेतिक जांच करने की बजाय ठोस कदम उठाएगा?’’

उल्लेखनीय है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह के खिलाफ फर्जी तरीके से लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर सहित कई आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने इन आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि उसने सभी कानूनों और प्रावधानों का पालन किया है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\