देश की खबरें | अगले साल स्वर्ण जीतने की कोशिश करूंगा : नीरज चोपड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने कहा कि अगले साल वह स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करेंगे ।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने वाले ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने कहा कि अगले साल वह स्वर्ण पदक जीतने की कोशिश करेंगे ।

पदक के प्रबल दावेदार के रूप में उतरे भालाफेंक स्टार चोपड़ा ने 88 . 13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता । वह गत चैम्पियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से पीछे रह गए जिन्होंने 90 . 54 मीटर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।

भारत के लिये विश्व चैम्पियनशिप में एकमात्र पदक 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने लंबी कूद में कांस्य जीता था । चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का 19 साल का इंतजार खत्म करते हुए इतिहास पुस्तिका में अपना नाम दर्ज कराया ।

प्रतिस्पर्धा के बाद चोपड़ा ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा जारी वीडियो में कहा ,‘‘ काफी अच्छा लग रहा है आज । देश के लिये रजत जीता है । अगले साल फिर विश्व चैम्पियनशिप है और कोशिश करेंगे कि उसमें स्वर्ण जीतें ।’’

अगली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में 18 से 27 अगस्त तक खेली जायेगी ।

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ मैं साइ, टॉप्स (टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना), एथलेटिक्स महासंघ और भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होने मुझे इतना सपोर्ट किया । मुझे विदेशी कोच दिया और बाहर ट्रेनिंग के लिये भेजा जिससे मैं विदेश में हर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा खेल सकता हूं ।’’

चोपड़ा ने कहा ,‘‘ मैं आशा करता हूं कि हर खेल में ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा और हमारा देश खेल में आगे तरक्की करेगा । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट