देश की खबरें | तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जायेगा: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में तिरंगा फहराने संबंधी दिल्ली सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए पूछा, ‘‘तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जाएगा।’’

नयी दिल्ली, 12 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में तिरंगा फहराने संबंधी दिल्ली सरकार के फैसले का विरोध करने के लिए विपक्षी दलों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए पूछा, ‘‘तिरंगा भारत में नहीं तो क्या पाकिस्तान में फहराया जाएगा।’’

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि देशभक्ति पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और देश सभी का है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘बजट में, हमने घोषणा की कि हम शहरभर में 500 स्थानों पर तिरंगा फहराएंगे। जब भी हम राष्ट्रीय ध्वज देखते हैं, हमें सीमाओं पर लड़ने वाले सैनिक की याद आती है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि भाजपा और कांग्रेस फैसले का विरोध क्यों कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें इस निर्णय का समर्थन और सराहना करनी चाहिए। देशभक्ति पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। देश सभी का है ... मैं पूछना चाहता हूं कि क्या भारत में नहीं तो पाकिस्तान में भी तिरंगा फहराया जाएगा?’’

केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी दल 2048 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए आवेदन करने और 2047 तक सिंगापुर के स्तर पर प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने की घोषणा के लिए दिल्ली सरकार का मजाक उड़ा रहे है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे हासिल करेंगे ... हम ओलंपिक की मेजबानी के लिए केंद्र और भारत ओलंपिक संघ से संपर्क करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले डेढ़ महीने में लगभग सभी राज्यों और केन्द्र ने ‘‘घाटे’’ का बजट पेश किया लेकिन दिल्ली सरकार ने इन मुश्किल समय में भी ‘‘अधिशेष’’ बजट पेश किया।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राम मंदिर तैयार होने पर बुजुर्गों को अयोध्या भेजने की उनकी सरकार की घोषणा का कांग्रेस और भाजपा विरोध कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट