देश की खबरें | कांग्रेस के शासन में हुए भ्रष्टाचार का विवरण राहुल गांधी को भेजेंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शायद ‘सिलेक्टिव एमनीज़िया’ (कुछ कुछ बातों को भूलने की बीमारी) हो गया है, इसलिए राज्य में उनकी पार्टी के शासन के दौरान हुए भ्रष्टाचार का ब्यौरा उन्हें भेजा जाएगा।

मांड्या (कर्नाटक), 16 अक्टूबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शायद ‘सिलेक्टिव एमनीज़िया’ (कुछ कुछ बातों को भूलने की बीमारी) हो गया है, इसलिए राज्य में उनकी पार्टी के शासन के दौरान हुए भ्रष्टाचार का ब्यौरा उन्हें भेजा जाएगा।

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख गांधी ने शनिवार को बेल्लारी में एक बयान में दावा किया था कि कर्नाटक में नौकारियां सिर्फ उन्हें ही मिलती हैं जिनके पास पैसा है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बोम्मई ने कहा, “ उन्हें (राहुल को) शायद ‘सिलेक्टिव एमनीज़िया’ हो गया है या कांग्रेस नेताओं ने उन्हें जानकारी नहीं दी है। कांग्रेस के शासन काल में हुई भर्तियों में जितना भ्रष्टाचार हुआ, उतना किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ।”

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस, शिक्षक या अभियोजक की भर्ती का मामला हो, हर जगह भ्रष्टाचार था और जांच जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “इसलिए, मैंने फैसला किया है कि प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (पीयूसी) प्रश्न पत्र लीक घोटाले समेत इन सभी मामलों का विवरण राहुल गांधी को भेजा जाएगा जिसमें तथ्य, आंकड़ें और दस्तावेजों होंगे। वह अपनी पार्टी के कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार को देखें और फिर बात करें।”

कांग्रेस के सत्ता में वापस आने संबंधी विपक्ष के नेता सिद्धरमैया की टिप्पणी पर बोम्मई ने कहा कि 2018 के चुनावों से पहले, उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी शत-प्रतिशत सत्ता में आएगी, लेकिन उनकी पार्टी की सीटों की संख्या 79 रह गई जो उससे पहले वाले चुनावों में 127 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट