देश की खबरें | भाजपा के ‘डबल इंजन’ के धोखे से गुजरात के लोगों को बचाएंगे: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी गुजरात के लोगों के साथ किए वादों को पूरा करेगी और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘डबल इंजन’ के ‘‘धोखे’’ से बचाएगी।

नयी दिल्ली, छह नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी गुजरात के लोगों के साथ किए वादों को पूरा करेगी और उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘डबल इंजन’ के ‘‘धोखे’’ से बचाएगी।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘500 (रुपये) में एलपीजी सिलेंडर, युवाओं को 10 लाख नौकरियां, किसानों का तीन लाख (रुपये) तक कर्ज माफ- हम, गुजरात के लोगों से किए सारे वचन निभाएंगे।’’

कांग्रेस के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘‘भाजपा के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएंगे, प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे।’’

गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होगा तथा मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

चुनाव में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है।

इससे पहले, 2017 के विधानसभा चुनाव में कुल 182 सीट में से भाजपा ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीट जीती थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी