देश की खबरें | जनता के मुद्दों पर सवाल भी करेंगे और आंदोलन भी : प्रियंका गांधी वाद्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सत्तारूढ़ भाजपा पर जनता को संकट में धकेलने का पाप करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भाजपा नीत सरकारों से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी।

लखनऊ, छह जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सत्तारूढ़ भाजपा पर जनता को संकट में धकेलने का पाप करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर भाजपा नीत सरकारों से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी।

प्रियंका ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से झांसी में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा नीत सरकारों ने जनता को संकट में धकेलने का पाप किया है। हर वर्ग बढ़ती महंगाई, अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार, भष्टाचार से पीड़ित है, कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में वृद्धि के खिलाफ भाजपा नीत सरकारों से सवाल भी करेगी और आंदोलन भी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध की बयार बह रही है। शोषितों, वंचितों और दलितों का उत्पीड़न योगी सरकार का प्रमुख एजेंडा है। अपराधियों को सत्ता दल के मौन समर्थन के कारण हालात विस्फोटक होते जा रहे हैं।

प्रियंका ने कहा, ‘‘देश के हर वर्ग की पीड़ा को हरने का हमारा इतिहास भी है, वर्तमान भी और भविष्य भी। इसलिये देश हमारी पहली प्राथमिकता है। उसके साथ खड़े होकर उनकी पीड़ा और दर्द को साझा करने के साथ-साथ उससे मुक्ति के लिये मेहनत से काम करना होगा।’’

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास कोई विजन नहीं है और वह छल का सहारा लेकर युवाओं और बेरोजगारों के साथ अन्याय कर रही है। सवालों के उत्तर देने के स्थान पर वह झूठ बोलती है और जवाबदेही से बचती है।

प्रियंका ने कहा कि देश अनेक प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है। हर तरफ सरकार की प्रताड़ना सहने को मजबूरों का एक बड़ा वर्ग त्रासदीपूर्ण जीवन जीने के लिये विवश है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष बड़ी जिम्मेदारी है जिसका उन्हें निर्वहन करना है, उसके लिये प्रशिक्षण शिविर महत्वपूर्ण साबित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\