गोवा में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मुहैया कराएंगे: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव में अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आई तो गोवा में प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी.

सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

पणजी, 14 जुलाई : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बुधवार को कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में अगर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार सत्ता में आई तो गोवा में प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी. गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं. केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ प्रत्येक परिवार को प्रति माह 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी. अगर दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली मिल सकती है तो गोवा के लोगों को क्यों नहीं.’’

उन्होंने कहा कि गोवा के एक बिजली अधिशेष राज्य होने के बावजूद, तटीय राज्य में अक्सर बिजली कटौती होती है. केजरीवाल ने उन विधायकों पर भी निशाना साधा, जो गोवा पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. केजरीवाल ने कहा कि जिन्हें विपक्ष में होना चाहिए था, वे अब सत्ता में हैं और जिन्हें सत्ता में होना चाहिए था, वे अब विपक्ष में हैं. यह भी पढ़ें : राज्यों और निजी अस्पतालों के पास टीके की 1.51 करोड़ से अधिक खुराकें उपलब्ध: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पार्टी बदलने वाले इन विधायकों ने दावा किया था कि वे लोगों के कार्य पूर्ण करवाने के लिए भाजपा में शामिल हो रहे हैं. क्या उन्होंने लोगों के लिए काम किया, जैसा कि उन्होंने दावा किया था? अब, लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पैसों के लालच में पार्टी बदली.’’ केजरीवाल ने कहा कि हजारों गोवावासी कह रहे हैं कि वे अगले चुनाव में भाजपा या कांग्रेस को वोट नहीं देंगे. उन्होंने कहा, ‘‘ गोवा को बदलाव चाहिए. लोगों को स्वच्छ राजनीति चाहिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, May 18: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य कई राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट