देश की खबरें | विपक्षी दलों की आतंक की रणनीति व हत्याओं को उजागर करने के लिए पुराने मामले खोलेंगे:मुख्यमंत्री साहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार प्रदेश में दशकों तक शासन करने वाले विपक्षी दलों द्वारा की गई “हत्याओं और आतंक की रणनीति” के इतिहास को उजागर करने के लिए पुराने मामलों को फिर से खोलेगी।

अगरतला, 28 सितंबर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार प्रदेश में दशकों तक शासन करने वाले विपक्षी दलों द्वारा की गई “हत्याओं और आतंक की रणनीति” के इतिहास को उजागर करने के लिए पुराने मामलों को फिर से खोलेगी।

उन्होंने कहा कि कानूनी प्रावधानों पर विचार करने के बाद मामले को फिर से खोला जाएगा।

साहा ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने के लिए वाम मोर्चा और कांग्रेस की भी आलोचना की।

उल्लेखनीय है कि वाम मोर्चा ने दो चरणों में 35 वर्षों तक त्रिपुरा पर शासन किया, जबकि कांग्रेस 1978 से पांच वर्षों तक सत्ता में रही।

साहा ने भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा, “जनता का विश्वास खो चुके विपक्षी दल त्रिपुरा की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। आठ-दस लोग सड़कों पर उतर आए और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाया। जनता उनकी पुरानी नीतियों से ऊब चुकी है।”

उन्होंने कहा, “हम जल्द ही उनके शासनकाल के दौरान हुई हत्याओं और आतंक की रणनीति का इतिहास उजागर करेंगे। कानूनी प्रावधानों की जांच के बाद उनके समय के सभी मामलों को फिर से खोला जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जब लोगों की सेवा की बात आती है तो भाजपा का “कोई विकल्प नहीं” है।

उन्होंने कहा, “भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पदचिह्नों पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने जो वादा किया है उसे पूरा किया है, चाहे वह तीन तलाक हो या अनुच्छेद 370 को हटाना।”

साहा ने कहा कि मोदी सरकार विकास के लिए पूर्वोत्तर में शांति लाने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा, “विकास को गति देने के लिए क्षेत्र में सक्रिय विभिन्न संगठनों के साथ कुल 12 शांति समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। तीन शांति समझौते केवल त्रिपुरा में शांति सुनिश्चित करने के लिए किए गए। हम जो भी मांगते हैं, प्रधानमंत्री हमें देते हैं।”

साहा ने पार्टी नेताओं से पूर्वोत्तर राज्य में चल रहे सदस्यता अभियान को सफल बनाने की भी अपील की।

भाजपा के एक नेता ने बताया कि पांच लाख से अधिक लोग पहले ही पार्टी की सदस्यता के लिए अपना नाम दर्ज करा चुके हैं और इस बार पार्टी का लक्ष्य सात लाख सदस्यता हासिल करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\