जरुरी जानकारी | कार्वी जैसी दूसरी घटना नहीं होने देंगे : सेबी प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने बुधवार को कहा कि नियामक किसी भी कीमत पर कार्वी जैसी दूसरी घटना नहीं होने देगा।

मुंबई, 29 मार्च सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने बुधवार को कहा कि नियामक किसी भी कीमत पर कार्वी जैसी दूसरी घटना नहीं होने देगा।

बोर्ड की बैठक के बाद बुच ने सेबी मुख्यालय में संवादाताओं से कहा, ‘‘हमारे पूंजी बाजार में कार्वी जैसी दूसराी घटना नहीं होगी... अगर कार्वी जैसी दूसरी घटना होती है तो वह हमारी लाश पर होगी...’’

उनसे सवाल किया गया था कि ‘ब्रोकरेज’ खास तौर से ‘डिस्काउंट ब्रोकर’ ज्यादा पैसे नहीं कमाते हैं।

इसपर बुच ने कहा, आंकड़े बताते हैं कि वह बहुत पैसे कमाते हैं।

कार्वी घोटाला 2019 में सामने आया। इसमें हैदराबाद के ब्रोरकरेज ने 95,000 निवेशकों (ग्राहकों) से 2,300 करोड़ की प्रतिभूतियां ली और उनके एवज में अपने लिए 600 करोड़ रुपये का ऋण ले लिया।

अर्पणा रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\