देश की खबरें | चन्नी शाह से मिलेंगे, कहा लखीमपुर खीरी कांड ने उन्हें जलियांवाला बाग घटना की याद दिला दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शाम में मुलाकात करेंगे और उनके समक्ष लखीमपुर खीरी का मसला उठायेंगे ।

चंडीगढ़, पांच अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार को कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शाम में मुलाकात करेंगे और उनके समक्ष लखीमपुर खीरी का मसला उठायेंगे ।

चन्नी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में हुयी हिंसा ने उन्हें 1919 की जलियांवाला बाग घटना की याद दिला दी । इससे पहले चन्नी ने राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों के साथ यहां गांधी स्मारक भवन परिसर में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुयी हिंसा के विरोध में सोमवार को मूक प्रदर्शन किया ।

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले साल किसानों के शुरू हुये विरोध प्रदर्शन के बाद से रविवार को सबसे खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

मरने वालों में चार किसान थे, जिन्हें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत के लिए एक कार्यक्रम में जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से वाहनों से कुचल दिया था। अन्य लोग भाजपा के कार्यकर्ता और उनके चालक थे, जिन्हें वाहन से खींच कर बाहर निकाला गया और पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी गयी । इसके अलावा दो कारों को आग के हवाले कर दिया गया ।

चन्नी ने आरोप लगाया कि किसानों की ‘‘हत्या’’ जानबूझ कर की गयी है । उन्होने कहा कि वह शाम साढे़ छह बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और उनके समक्ष लखीमपुर खीरी की घटना को उठायेंगे ।

केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बरसते हुये चन्नी ने कहा कि उन्हें देश के युवाओं को देश में दोबारा लोकतंत्र ‘बहाल’ करने के लिए भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और शहीद उधम सिंह जैसे शहीदों की ओर देखने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए।

चन्नी ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना ‘‘दुखद’’ है और तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों को तत्काल प्रभाव से वापस लिये जाने की मांग की।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर जिस तरीके से एसयूवी कार को पीछे से चढाया गया और उनकी हत्या की गयी, वह जानबूझ कर किया गया था ।’’

उन्होंने इसके लिये उस वीडियो क्लिप का जिक्र किया जिसमें इस तरह की घटना दिख रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की आवाज को पहचानना आवश्यक है । लोकतंत्र में सरकारों को लोगों की इच्छा के अनुसार काम करना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज किसान दुखी हैं और वे मर रहे हैं । इस पर विचार करते हुये, इन (कृषि) कानूनों को तत्काल वापस ले लेना चाहिये ।’’ उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी जैसी घटनाओं को रोका जाना चाहिये ।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘(नरेंद्र) मोदी जी को उनके भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लोगों को रोकना चाहिये । देश में यह नहीं चलेगा ।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की उत्तर प्रदेश में हिरासत के बारे में चन्नी ने कहा, ‘‘अब यह बहुत हो गया । यह अस्वीकार्य है । आज सभी देशवासियों का खून खौल रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\