देश की खबरें | कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि एक नेता ने उन्हें एक बार कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह उस पार्टी का सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूद जाएंगे।

नागपुर, 16 जून केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा है कि एक नेता ने उन्हें एक बार कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह उस पार्टी का सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूद जाएंगे।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में हुए कार्यों की तुलना में भाजपा की सरकार ने पिछले नौ साल में देश में दोगुना काम किया है।

गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए भाजपा में अपने कार्य के शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी के अब तक के सफर को लेकर बात की।

उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार उन्हें दी गई सलाह को भी याद किया।

गडकरी ने कहा, ‘‘जिचकर ने एक बार मुझसे कहा था-‘आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं। यदि आप कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं, तो आपका भविष्य बहुत उज्ज्वल रहेगा’, लेकिन मैंने उनसे कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा, क्योंकि मेरा भाजपा और उसकी विचारधारा में मजबूत भरोसा है तथा मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।’’

गडकरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के लिए काम करते समय युवावस्था में उनमें मूल्यों को स्थापित करने के लिए संघ की भी सराहना की।

मंत्री ने कांग्रेस के बारे में कहा कि पार्टी बनने के बाद से कई बार टूट चुकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए। अपने 60 वर्ष के शासन के दौरान कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन अपने निजी लाभ के लिए उसने कई शैक्षणिक संस्थान खोले।’’

गडकरी ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के दृष्टिकोण के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

गडकरी ने कहा, ‘‘कांग्रेस अपने 60 साल के शासन में जितना काम नहीं कर पाई, भाजपा सरकार ने उससे दोगुना काम पिछले नौ साल में किया है।’’

केंद्रीय मंत्री ने याद किया कि कुछ दिन पहले जब वह उत्तर प्रदेश में थे, तब उन्होंने लोगों से कहा था कि 2024 के अंत तक उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट