देश की खबरें | कंपनी के कर्मी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेंगे : नवीन जिंदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने वादा किया है कि वह कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों की जांच करेंगे।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई जिंदल स्टील एंड पावर के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने वादा किया है कि वह कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों की जांच करेंगे।

समूह के सीईओ पर कोलकाता से अबु धाबी जा रही उड़ान में साथ यात्रा कर रही एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

उद्योगपति जिंदल ने शिकायतकर्ता द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट के जवाब में यह प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, ‘‘... संपर्क करने और इस बारे में बात करने के लिए धन्यवाद । आपने जो किया उसके लिए बहुत हिम्मत की जरूरत होती है और मैं आपको बताना चाहता हूं कि ऐसे मामलों में हमारी नीति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की है।’’

जिंदल ने कहा, ‘‘मैंने तत्काल टीम को मामले की जांच करने को कहा और उसके बाद सख्त एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कोलकाता से अबु धाबी जा रही उड़ान में साथ यात्रा कर रहे जिंदल समूह के सीईओ ने कथित तौर पर उन्हें गलत तरीके से छूना शुरू कर दिया।

महिला ने ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘मैं जिंदल स्टील के संस्थापक और सांसद नवीन जिंदल से संपर्क करने की कोशिश कर रही हूं ताकि बता सकूं कि किस तरह के लोग नेतृत्व की भूमिका में हैं। मैं इस बात को लेकर भी चिंतित हूं कि ताकत के मद में चूर यह उत्पीड़नकर्ता अपनी महिला कर्मियों के साथ कैसा व्यवहार करता होगा।’’

महिला के आरोपों के मुताबिक, कंपनी के अधिकारी ने मूवी क्लिप के नाम पर कुछ अश्लील वीडियो भी उसे दिखाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड