देश की खबरें | राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा : सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि राज्य में अगर नेतृत्व परिवर्तन पर पार्टी आलाकमान कोई फैसला लेता है, तो वह उसका पालन करेंगे। मुख्यमंत्री का यह बयान पार्टी के भीतर जारी खींचतान के बीच आया है।

बेंगलुरु, एक जुलाई कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा कि राज्य में अगर नेतृत्व परिवर्तन पर पार्टी आलाकमान कोई फैसला लेता है, तो वह उसका पालन करेंगे। मुख्यमंत्री का यह बयान पार्टी के भीतर जारी खींचतान के बीच आया है।

वोक्कालिगा समुदाय के एक प्रतिष्ठत महंत ने पिछले सप्ताह सार्वजनिक रूप से सिद्धरमैया से पद छोड़ने का आग्रह किया था, ताकि उपमुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार के लिए मार्ग प्रशस्त हो सके।

विश्व वोक्कालिगारा महासंस्थान मठ के महंत चंद्रशेखरनाथ स्वामीजी की अपील के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘यह सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं है। आलाकमान जो भी फैसला करेगा, हम उसका पालन करेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं स्वामीजी के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। हम राष्ट्रीय पार्टी हैं। एक आलाकमान है।’’

सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले कुछ मंत्रियों ने लिंगायत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय से भी उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग है। कुछ लोग इसे शिवकुामार के राजनीतिक पर कतरने की कवायद मान रहे हैं, जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं।

शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और फिलहाल सिद्धरमैया सरकार में उपमुख्यमंत्री के पद पर आसीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी