जरुरी जानकारी | इस साल 40 अरब डॉलर के निर्यात का आंकड़ा पार करेंगे : कपड़ा सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का कपड़ा निर्यात चालू वित्त वर्ष में 40 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। कपड़ा सचिव यू बी सिंह ने बुधवार को एक समारोह में यह संभावना जतायी।

नयी दिल्ली, नौ मार्च देश का कपड़ा निर्यात चालू वित्त वर्ष में 40 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर सकता है। कपड़ा सचिव यू बी सिंह ने बुधवार को एक समारोह में यह संभावना जतायी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर निर्यात में अधिकतम वृद्धि सूती धागे के माध्यम से होती है तो वह अधिक संतोषजनक स्थिति नहीं होगी।

सिंह ने कहा, ‘‘इस साल हम न केवल 40 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल करेंगे, बल्कि इसको पार भी करेंगे।’’ उन्होंने कपड़ा उद्योग से इस पर ध्यान रखने को कहा कि निर्यात आंकड़े में वृद्धि मात्रा के आधार पर आ रही है या दाम बढ़ने की वजह से।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि यह वृद्धि मात्रा की वजह से हासिल होगी तो मुझे खुशी होगी।’’

सचिव ने कहा कि परिधान उद्योग के कुछ घटकों ने सूती धागे या कच्ची कपास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया है, लेकिन सरकार ने जानबूझकर इस पर निर्णय नहीं लिया क्योंकि वह बाजार ताकतों में अधिक हस्तक्षेप नहीं करना चाहती है।

व्यापक एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान (पीएम-मित्र) पार्क को लेकर उन्होंने उम्मीद जताई कि 12 राज्य इसका हिस्सा बनने के लिए आगे आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट