देश की खबरें | वैज्ञानिक शोध नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘साइंस सिटी’ बनाएंगे : मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुये शनिवार को कहा कि वैज्ञानिक शोध नवाचार के लिए राज्य सरकार फरीदाबाद या गुरुग्राम में से किसी एक जिले में 50 एकड़ जमीन पर ‘साइंस सिटी’ की स्थापना करेगी, जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

फरीदाबाद (हरियाणा), 20 जनवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्धता जताते हुये शनिवार को कहा कि वैज्ञानिक शोध नवाचार के लिए राज्य सरकार फरीदाबाद या गुरुग्राम में से किसी एक जिले में 50 एकड़ जमीन पर ‘साइंस सिटी’ की स्थापना करेगी, जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को फरीदाबाद में ‘थिस्टी बायोटेक’ संस्थान में नौवें भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विज्ञान महोत्सव में छात्र, शिक्षक, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, उद्यमी, शिक्षाविद, स्टार्टअप तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक गौरवशाली, वैभवशाली, शक्तिशाली, समृद्ध व आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया हुआ है। इस संकल्प को पूरा करने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आज स्थानीय समस्याओं पर शोध करके उनका समाधान करने की जरूरत है। इस तरह के विज्ञान उत्सव खोजी मन की परिकल्पना को साकार करते हैं और साथ ही युवाओं में एक नई ऊर्जा, एक नये दृष्टिकोण का संचार करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रसर होने के लिए प्रेरित भी करते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘विज्ञान की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए हर जिले के 10 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान क्लब की स्थापना की जा रही है। ये विज्ञान क्लब युवा छात्रों के बीच वैज्ञानिक सोच एवं जागरुकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेधावी वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें हरियाणा विज्ञान रत्न और युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

पिछले वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित समारोह में वर्ष 2019, 2020 व 2021 के लिए 11 वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया था। ‘हरियाणा विज्ञान रत्न’ पुरस्कार की राशि को दो लाख रुपये से बढ़ाकर चार लाख रुपये किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश के उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बडख़ल से विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद से विधायक नरेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में विशेषज्ञ और छात्र उपस्थित रहे।

फरीदाबाद स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राम और राष्ट्र पर्यायवाची शब्द है और राम के बिना राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

वे एक संवाद कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन लोगों के सैकड़ों वर्षों के संघर्ष और आस्था की जीत का दिन है।

उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि 22 जनवरी को प्रत्येक व्यक्ति अपने घर में दीप अवश्य जलाए।

उन्होंने कहा, ‘‘राम हमारे रोम- रोम में बसे हुए हैं हम हर सुख और दुख में उन्हें याद करते हैं।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म नीति से जुड़ा विषय है और वह राजनीति से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने नौ वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जिक्र करते हुए कहा कि हमने अपने कार्यकाल में अंत्योदय की भावना के साथ आमजन के विकास के लिए कार्य किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड