देश की खबरें | भाजपा को मजबूत बनाने के लिए पूरे समर्पण से काम जारी रखूंगा : दिनेश शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे।

लखनऊ, 25 मार्च उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम करना जारी रखेंगे।

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पहली सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे शर्मा को योगी की ही अगुवाई वाली दूसरी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। शर्मा के स्थान पर एक अन्य ब्राह्मण नेता बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है।

शर्मा ने शुक्रवार को शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली ‘डबल इंजन’ सरकार प्रदेश के आम लोगों के कल्याण के लिए काम करना जारी रखेगी।

शर्मा ने खुद को उत्तर प्रदेश भाजपा का अगला अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों को खारिज किया।

गौरतलब है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब संगठन का यह पद खाली हो गया है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, जल्द ही प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा होने की संभावना है।

लखनऊ के पूर्व महापौर 58 वर्षीय शर्मा इस वक्त राज्य विधान परिषद के सदस्य हैं।

योगी ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

योगी के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई बड़े नेताओं ने शिरकत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट