देश की खबरें | ओडिशा में जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के खुर्दा जिले में एक जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला।

भुवनेश्वर, चार दिसंबर ओडिशा के खुर्दा जिले में एक जंगली हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार देर रात को टांगी वन क्षेत्र में जरीतापुर गांव में हुई।

मृतकों की पहचान कृष्ण चंद्र प्रधान (65) और लक्ष्मीधर बेहरा (70) के रूप में की गयी है। स्थानीय लोगों को सोमवार सुबह उनके शव मिले।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों लोग फसलों पर नजर रखने के लिए अपने धान के खेतों में गए थे तभी उन्होंने हाथी को फसलों को नष्ट करते हुए देखा। जब उन्होंने हाथी को भगाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें कुचल दिया।

गुस्साएं स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिजन को उचित मुआवजा देने और उनकी फैसलों की जंगली हाथियों से रक्षा करने की मांग की।

सरपंच मधुसूदन पलाई ने कहा कि इलाके के ज्यादातर लोग आजीविका के लिए खेती पर निर्भर हैं और जंगली हाथ आए दिन उनकी फसलों को नष्ट करते हैं।

वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू