देश की खबरें | पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जैसलमेर जिले के खुहड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
जैसलमेर, 28 फरवरी राजस्थान के जैसलमेर जिले के खुहड़ी पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी शोभारे खान (30) को पत्नी कायमा (22) की हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक रूप सिंह ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घुरिया गांव की बली की ढाणी में बुधवार रात कायमा (22) नामक महिला की हत्या कर शव को एक सुनसान घर में डाल दिया था।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया है।
उन्होंने बताया कि मृतका कायमा के भाई फारुख का आरोप है कि बहन के पति शोभारे खान का दो अन्य महिलाओं से भी संबंध थे, जिसके चलते तीनों ने उसकी बहन की हत्या कर दी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)