नयी दिल्ली, 21 जून दिल्ली के सफरदजंग एन्क्लेव में सुरक्षा गार्ड ने साथियों के साथ मिलकर विदेश मंत्रालय के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के यहां लूटपाट को अंजाम दिया। वारदात के दौरान उन्होंने बुजुर्ग अधिकारी पर हमला किया और उनकी 88 वर्षीय पत्नी की नुकीली चीज घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 94 वर्षीय बी आर चावला और उनकी पत्नी कांता चावला कुछ साल पहले अपने दो बच्चों की मौत के बाद अकेले रह रहे थे।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार की रात लगभग नौ बजे उस समय हुई जब हाल में नियुक्त हुआ इमारत का सुरक्षा गार्ड अपने दो-तीन साथियों के साथ चावला के घर पहुंचा।
उन्होंने बताया कि जबरदस्ती घर में घुसे सुरक्षा गार्ड और उसके साथ साथियों ने उन्हें एक सोफे पर बैठा दिया।
यह भी पढ़े | Coronavirus: मथुरा का प्रसिद्ध गुरु पूर्णिमा मेला कोविड-19 की वजह से हुआ रद्द.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब कांता ने लूटपाट के प्रयास का विरोध किया तो उनमें से एक आरोपी ने एक नुकीली वस्तु से उन पर हमला किया। वह बेहोश हो गई और सोफे पर गिर गई।
उन्होंने बताया कि इसके बाद वे वहां से नकदी और आभूषण लेकर भाग गये।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद चावला किसी तरह घर के बाहर निकले और पड़ोसियों को सूचित किया।
उन्होंने बताया कि घायल महिला को एक निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY