देश की खबरें | पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, दो नाबालिग बेटियों को भी पुलिस ने पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में उसकी दो नाबालिग बेटियों को भी पकड़ा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 31अक्‍टूबर नोएडा थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में उसकी दो नाबालिग बेटियों को भी पकड़ा है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के मोरना बस स्टैंड के पास रहने वाले अनिल कुमार (50) का शव शुक्रवार सुबह उसके घर पर चारपाई पर मिला था।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम कमलनाथ ने चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घटना की जांच की तो पता चला कि अनिल की गला दबाकर हत्या की गई है, और उसके सिर पर भी वार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रचार के दौरान जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव का टूटा मंच, देखें VIDEO.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी पिंका देवी ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके और उसकी नाबालिग बेटियों के साथ मारपीट करता था और कई बार वह हिंसक रूप से उनके ऊपर धारदार हथियार से भी हमला कर चुका था।

उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार घटना वाले दिन भी अनिल ने अपनी पत्नी व बेटियों के साथ मारपीट की थी।

उन्होंने बताया कि मारपीट के दौरान ही मां बेटियों ने अनिल के ऊपर हमला कर दिया तथा चुन्नी से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसकी बच्चियों को भी पकड़ा है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चुन्नी तथा लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\