देश की खबरें | युवक की हत्या के आरोप में पत्नी एवं उसका प्रेमी गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अजमेर जिले में एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी एवं एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 10 अप्रैल राजस्थान के अजमेर जिले में एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी एवं एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि आरोपी युवक इस महिला का कथित प्रेमी है।

अजमेर की जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि मंगलवार को नसीराबाद के पास मस्तान चीता का शव मिला तथा जांच के बाद उसकी पत्नी जनता (29) और बशीर खान (29) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि जनता और बशीर खान एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे तथा कुछ समय पहले वह उसके साथ भाग गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने उन्हें (जनता एवं बशीर को) ढूंढ निकाला था और जनता फिर से अपने पति बशीर के साथ रहने लगी।

उन्होंने बताया, “ (इसी बीच) महिला ने अपने प्रेमी बशीर के साथ मिलकर मस्तान को खत्म करने की साजिश रची। मस्तान को कुछ पैसों की जरूरत थी और पैसे उधार देने के बहाने बशीर ने उसे सोमवार शाम नसीराबाद रोड के पास बुलाया। जब दोनों मिले तो उन्होंने साथ में शराब पी। साजिश के मुताबिक बशीर ने कम शराब पी और मस्तान को ज्यादा शराब पिलाई।”

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मस्तान के नशे में धुत होने पर बशीर ने चाकू से उसका गला रेत दिया लेकिन अधिक नशे में होने के कारण वह (मस्तान) अपना बचाव नहीं कर सका ।

उन्होंने बताया कि जनता और बशीर की संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उन दोनों को हिरासत लिया और पूछताछ की।

राणा ने बताया, ‘‘महिला हत्या की साजिश रचने में शामिल थी। मामले की जांच की जा रही है। अपराध में किसी अन्य व्यक्ति के शामिल पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार