कोलकाता के श्यामपुकुर में व्यक्ति के सड़े गले शव के साथ रह रही थी मां और बेटी, वजहों का पता लगाने में जुटी पुलिस

कोलकाता के रॉबिन्सन स्ट्रीट में 2015 में हुई घटना के दोहराव के रूप में एक महिला और उसकी बेटी को उसके 78 वर्षीय पति के सड़े-गले शव के साथ रहते हुए पाया गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना प्रकाश में तब आई जब बागबाजार क्षेत्र में स्थित उनके घर से भीषण दुर्गंध उठने लगी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कोलकाता के रॉबिन्सन स्ट्रीट में 2015 में हुई घटना के दोहराव के रूप में एक महिला और उसकी बेटी को उसके 78 वर्षीय पति के सड़े-गले शव के साथ रहते हुए पाया गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.  घटना प्रकाश में तब आई जब बागबाजार क्षेत्र में स्थित उनके घर से भीषण दुर्गंध उठने लगी. पड़ोसियों द्वारा पुलिस को खबर देने के बाद पुलिस ने मंगलवार देर रात को जांच की तो पाया कि दोनों महिलाएं, 78 वर्षीय दिग्विजय घोष के सड़े-गले शव के साथ रह रही थीं. श्यामपुकुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोष बीमार था.

उन्होंने कहा, “वह कम से कम डेढ़ महीने पहले मर चुका था. शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और कंकाल बाहर दिख रहा था. अधिकारी ने कहा, “मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हमने शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है। हम मृतक की पत्नी और उसकी बेटी से पूछताछ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं दोनों महिलाएं मानसिक रूप से अस्वस्थ तो नहीं हैं। उक्त दोनों महिलाओं ने पुलिस को अंदर आने से रोका था. वह सामान्य जीवन जी रही थीं जबकि शव उसी कमरे में बिस्तर पर पड़ा हुआ था. यह भी पढ़े: पत्नी अपने प्रेमी के साथ बंद कमरे में थी, अचानक आ पहुंचा पति- फिर जो हुआ उससे दहल गया पूरा आगरा

अधिकारी ने कहा, “दरवाजे और खिड़कियां बंद थे और किसी को घर के भीतर आने नहीं दिया जाता था। मृतक की बेटी अपने पति के साथ नहीं रहती थी और कुछ सालों से अपने माता पिता के यहां रह रही थी। हम घटना की जांच कर रहे हैं.

इस घटना ने रॉबिन्सन स्ट्रीट की यादें ताजा कर दी हैं जिसमें सॉफ्टवेयर इंजीनियर पार्थ डे नामक व्यक्ति ने अपनी बहन देवजानी डे के कंकाल के साथ छह महीने गुजारे थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड