देश की खबरें | केंद्र सरकार मणिपुर को अफगानिस्तान जैसा क्यों बनने दे रही : कांग्रेस सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (आसिम कमाल एवं सुमीर कौल)

(आसिम कमाल एवं सुमीर कौल)

नयी दिल्ली, 22 सितंबर मणिपुर में जारी संकट के बीच कांग्रेस सांसद ए बिमोल अकोईजाम ने केंद्र की 'निष्क्रियता' पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में ऐसी स्थिति होती तो इसे अनदेखा नहीं किया जाता।

'पीटीआई वीडियो' के साथ एक साक्षात्कार में अकोईजाम ने मणिपुर में स्थिति से निपटने के केंद्र के तरीके की कड़ी आलोचना की और पूछा कि भारत सरकार पूर्वोत्तर राज्य को अफगानिस्तान जैसा क्यों बनने दे रही है।

अकोईजाम ने कहा, "मणिपुर में 60,000 सैनिक तैनात हैं, केंद्र सरकार को इस संकट को इतने लंबे समय तक बने रहने से रोकना चाहिए था।"

उन्होंने कहा, "यदि यह उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान या मध्यप्रदेश में हो रहा होता तो क्या इसे जारी रहने दिया जाता। अधिकांश लोग कहेंगे, नहीं।"

मणिपुर में तीन मई, 2023 को जातीय हिंसा भड़की थी और तब से हिंसा में 220 से अधिक लोगों की जान जा चुकी।

मणिपुर में जारी संकट के बीच अकोईजाम ने केंद्र से राज्य सरकार में व्याप्त मुद्दों को सुलझाने का आग्रह किया और दावा किया कि भाजपा विधायक अलग प्रशासन के मुद्दे पर दो अलग-अलग बातें बोल रहे हैं।

अकोईजाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी को अपने विधायकों और मंत्रियों को बुलाकर कहना चाहिए था कि 'भारत में ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया, "इस संकट के लिए भारत सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।"

उन्होंने राज्य की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

अकोईजाम ने केंद्र से 'निर्णायक और विवेकपूर्ण तरीके से' अपना पक्ष रखने का आग्रह किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि मणिपुर अफगानिस्तान की राह पर जा रहा है, कांग्रेस सांसद ने कहा, "भारत सरकार इसकी अनुमति दे रही है। इसलिए सवाल यह है कि यह पूछने के बजाय कि क्या मणिपुर अफगानिस्तान की राह पर जा रहा है, हमें यह पूछना चाहिए कि भारत सरकार मणिपुर को अफगानिस्तान क्यों बनने दे रही है। यह सही सवाल होना चाहिए।"

अकोईजाम ने आरोप लगाया कि जानबूझकर मणिपुर को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी