देश की खबरें | महाराष्ट्र में नयी सरकार के गठन में इतना समय क्यों लग रहा है? : संजय राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को जानना चाहा कि विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन भारी बहुमत मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री तय करने और सरकार बनाने में क्यों असमर्थ है।

मुंबई, 28 नवंबर शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को जानना चाहा कि विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन भारी बहुमत मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री तय करने और सरकार बनाने में क्यों असमर्थ है।

महाराष्ट्र में 288-सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में महायुति गठबंधन ने 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। महायुति गठबंधन में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। भाजपा को 132 सीट, शिवसेना को 57 तथा राकांपा को 41 सीट मिलीं।

राउत ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह बाल ठाकरे के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उनकी पार्टी का भविष्य दिल्ली में तय होता है।

उन्होंने कहा कि बाल ठाकरे की शिवसेना का भविष्य कभी दिल्ली में नहीं बल्कि मुंबई में तय हुआ।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘उनके (महायुति के) पास बहुमत है। इसमें भाजपा के पास करीब 140 विधायक हैं जो उन्हें बहुमत के बहुत करीब ले जाता है। फिर भी महायुति अब तक महाराष्ट्र को मुख्यमंत्री नहीं दे पाया है। इसके क्या कारण हैं?’’

राउत ने महायुति पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अगर आपको बहुमत मिल जाता है, तो अगले 24 घंटे में आपको अपना मुख्यमंत्री मिल जाना चाहिए। लेकिन, महाराष्ट्र के लोग जानना चाहते हैं कि भाजपा को अगला मुख्यमंत्री तय करने में क्या दिक्कत है।’’

राकांपा नेता छगन भुजबल ने कहा कि जब दो-तीन पार्टियों का गठबंधन होता है तो चर्चा करने और फिर निष्कर्ष पर पहुंचने में समय लगता है।

भुजबल ने कहा, ‘‘कुछ मामलों में तो एक महीने का समय लग गया है। नयी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अगले दो-तीन दिनों में हो जाना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल