देश की खबरें | राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में राज्य की रैंकिंग पर चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री मान : वडिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्र द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई ना देकर चुप्पी साधने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा।

चंडीगढ़, 27 मई कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने केंद्र द्वारा कराए गए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई ना देकर चुप्पी साधने को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा।

एनएएस-2021 की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में से एक है।

सर्वे में पंजाब को कक्षा तीन, पांच, आठ में सभी विषयों में पहला स्थान और 10वीं में गणित में पहला स्थान मिला है। एनएएस केन्द्र ने 12 नवंबर, 2021 को कराया था।

एनएएस छात्रों की उपलब्धियों का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर किया जाने वाला सर्वेक्षण है।

वडिंग ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों को बधाई नहीं देने पर मुख्यमंत्री मान की खिंचाई की।

वडिंग ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी पंजाबियों के लिए गर्व के इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की चुप्पी पर मुझे आश्चर्य हो रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार बहरी हो गयी है और उसे दिल्ली मॉडल के अलावा और कुछ नजर नहीं आ रहा है, जिसे पंजाब ने बहुत पीछे छोड़ दिया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड