देश की खबरें | पंजाब में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ‘आप’ सरकार तीन साल तक क्यों सोती रही: सिरसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान को लेकर उस पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और सवाल उठाया कि वह पिछले तीन साल से क्यों नींद में थी?

चंडीगढ़, छह मार्च दिल्ली के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के मादक पदार्थ रोधी अभियान को लेकर उस पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और सवाल उठाया कि वह पिछले तीन साल से क्यों नींद में थी?

‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल के होशियारपुर में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए पहुंचने पर वाहनों का काफिला तैनात किए जाने के मुद्दे पर भी सिरसा ने राज्य सरकार की आलोचना की।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 28 फरवरी को एक अभियान की शुरुआत की थी जिसके तहत तीन माह में पंजाब को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने 27 फरवरी को अभियान की निगरानी के लिए कैबिनेट मंत्रियों की पांच सदस्यीय उप-समिति गठित की।

सिरसा ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘मुझे हैरानी है कि पिछले तीन वर्षों से यह सरकार नींद में थी। स्कूलों तक में नशा पहुंच गया। अब वे कह रहे हैं कि उन्होंने नशे के खिलाफ जोरदार वार किया है। पिछले तीन वर्षों से आप कहां थे?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ‘आप’ सरकार में मादक पदार्थ तस्कर और लोगों से ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंट हावी हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि मान को पंजाब में केजरीवाल के लिए 50 वाहनों का काफिला भेजने की चिंता है, लेकिन मादक पदार्थ तस्करों और ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई करने की कोई चिंता नहीं है।

सिरसा ने कहा, ‘‘मैं मान से पूछना चाहता हूं कि पिछले तीन वर्षों से बुलडोजर (मादक पदार्थ तस्करों की संपत्तियां ध्वस्त करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे) कहां जंग खा रहे थे।’’

उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद ही ‘आप’ को इस ‘‘जोरदार वार’’ (नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई) की याद क्यों आई?

सिरसा ने कहा, ‘‘वे अरविंद केजरीवाल को मसीहा के रूप में दिखाना चाहते हैं जो दिल्ली से भागकर आ गए। वे दिखाना चाहते हैं कि केजरीवाल अब पंजाब में आ गए हैं और काम शुरू हो गया है तथा नशे पर वार शुरू हो गया है। यह केजरीवाल की रणनीति है।’’

नशे के खिलाफ सरकार की कार्रवाई के तहत मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ मामलों में, उनकी संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है।

सिरसा ने दिल्ली की पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार पर पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय राजधानी को ‘‘बर्बाद’’ करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि होशियारपुर पहुंचने पर केजरीवाल के लिए 100 कमांडो, दमकल की एक गाड़ी और एक एम्बुलेंस समेत 50 वाहनों का काफिला तैनात किया गया है।

केजरीवाल मंगलवार को आनंदगढ़ गांव में धम्म धजा विपश्यना केंद्र में 10 दिवसीय विपश्यना सत्र के लिए होशियारपुर पहुंचे।

किसान आंदोलन पर एक सवाल के जवाब में सिरसा ने कहा कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

उन्होंने लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा में चूक की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।’’

लंदन में बुधवार को खालिस्तान समर्थक नारे लगा रहे प्रदर्शनकारियों के एक छोटे समूह में शामिल एक व्यक्ति ने उस समय सुरक्षा घेरा तोड़कर विदेश मंत्री एस जयशंकर की कार को रोकने का प्रयास किया जब वह थिंक टैंक ‘चैथम हाउस’ के मुख्यालय से बाहर निकल रहे थे।

पंजाब में 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के बारे में एक सवाल के जवाब में सिरसा ने कहा कि भाजपा ने 2022 का विधानसभा चुनाव और 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ा था और ‘‘भविष्य में भी, हम अकेले लड़ेंगे’’।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी