जरुरी जानकारी | थोक मुद्रास्फीति जून में घटकर 15.18 प्रतिशत पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विनिर्मित सामान एवं ईंधन उत्पादों की कीमतों के कमी के कारण जून, 2022 में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति घटकर 15.18 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि खाद्य वस्तुओं के दामों में तेजी बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों से बृहस्पतिवार को यह जानकारी मिली है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई विनिर्मित सामान एवं ईंधन उत्पादों की कीमतों के कमी के कारण जून, 2022 में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मुद्रास्फीति घटकर 15.18 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि खाद्य वस्तुओं के दामों में तेजी बनी हुई है। सरकारी आंकड़ों से बृहस्पतिवार को यह जानकारी मिली है।

पिछले महीने थोक मुद्रास्फीति 15.88 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी। जून, 2021 में यह 12.07 प्रतिशत थी।

थोक मुद्रास्फीति बढ़ने का तीन महीने से जारी चलन जून में बंद तो हुआ लेकिन थोक मुद्रास्फीति अप्रैल, 2021 से लगातार 15वें माह 10 प्रतिशत से ऊंची बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, जून, 2022 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 14.39 प्रतिशत रही। मई में यह 12.34 प्रतिशत थी।

इसी तरह समीक्षाधीन महीने में सब्जियों की मूल्यवृद्धि 56.75 प्रतिशत पर पहुंच गई। आलू के दाम माह के दौरान 39.38 प्रतिशत और फलों के 20.33 प्रतिशत बढ़े।

ईंधन और ऊर्जा खंड में मुद्रास्फीति 40.38 प्रतिशत, विनिर्मित वस्तुओं की मुद्रास्फीति 9.19 फीसदी और कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस में मुद्रास्फीति 77.29 फीसदी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें