विदेश की खबरें | व्हाइट हाउस को 2019 में इनाम की रूसी पेशकश की जानकारी दी थी : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह दावा उन अमेरिकी अधिकारियों ने किया है जिन्हें खुफिया जानकारी थी।

यह दावा उन अमेरिकी अधिकारियों ने किया है जिन्हें खुफिया जानकारी थी।

अधिकारियों के अनुसार, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दी जाने वाली दैनिक खुफिया जानकारी में कम से कम एक बार इसे शामिल किया गया था। तत्कालीन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने भी सहयोगियों को बताया था कि उन्होंने ट्रम्प को मार्च 2019 में खुफिया अनुमान के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़े | New Swine Flu-Like Virus Named G4: चीन में 'वैश्विक महामारी फैलाने में सक्षम' स्वाइन फ्लू वायरस की नई प्रजाति की पहचान-अध्ययन.

व्हाइट हाउस ने 2019 में रूसी कदमों के बारे में ट्रम्प या अन्य अधिकारियों के अवगत होने के बारे में सवालों का जवाब नहीं दिया। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रम्प को खुफिया आकलन पर जानकारी नहीं दी गई और उन्हें अब भी जानकारी नहीं दी गयी है क्योंकि वे पूरी तरह से सत्यापित नहीं हुए हैं।

बोल्टन ने सोमवार को टिप्पणी करने से इनकार कर दिया जब समाचार एजेंसी ‘एपी’ ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्होंने 2019 में ट्रम्प को इस बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़े | India Bans 59 Chinese Apps: भारत के एक्शन से चीन परेशान, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कही बड़ी बात.

उन्होंने रविवार को एनबीसी के "मीट द प्रेस" कार्यक्रम में कहा कि संभव है कि ट्रम्प अपने प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को सही ठहराने के लिए रूस के उकसावों के बारे में अंजान होने का दावा कर रहे हैं।

इस खुलासे ने रूसी खुफिया आकलनों से ट्रम्प को दूर रखने के व्हाइट हाउस के प्रयासों को लेकर नया संदेह पैदा कर दिया है। एपी ने रविवार को बताया था कि रूसी इनामों के बारे में चिंता को इस साल के शुरू में राष्ट्रपति को दी गयी दैनिक लिखित जानकारी में भी शामिल किया गया था और वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने इस मामले पर ट्रम्प के साथ चर्चा की थी।

ओ'ब्रायन ने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने ऐसा किया था।

अमेरिकियों के जीवन को खतरे में डालने के रूसी प्रयासों के बारे में प्रशासन के पहले से अवगत होने पर अतिरिक्त सवाल उठते हैं कि ट्रम्प ने मास्को के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\