विदेश की खबरें | ‘व्हाइट हाउस’ ने यूक्रेन को वित्तीय मदद जारी रखने के लिए संसद में जल्द मंजूरी पर दिया जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रतिनिधि सभा और सीनेट के नेताओं को लिखे और सार्वजनिक रूप से जारी किए गए एक पत्र में प्रबंधन कार्यालय और बजट निदेशक शलांडा यंग ने आगाह किया है कि साल के अंत तक अमेरिका के पास यूक्रेन को हथियार और सहायता भेजने के लिए धन की कमी हो जाएगी और इससे युद्ध के मैदान में यूक्रेन पर ‘‘दबाव’’ बढ़ेगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

प्रतिनिधि सभा और सीनेट के नेताओं को लिखे और सार्वजनिक रूप से जारी किए गए एक पत्र में प्रबंधन कार्यालय और बजट निदेशक शलांडा यंग ने आगाह किया है कि साल के अंत तक अमेरिका के पास यूक्रेन को हथियार और सहायता भेजने के लिए धन की कमी हो जाएगी और इससे युद्ध के मैदान में यूक्रेन पर ‘‘दबाव’’ बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पैसा पहले ही खत्म हो चुका है और ‘‘अगर यूक्रेन की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल होती है तो वे लड़ाई जारी नहीं रख पाएंगे।’’ उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘हमारे पास पैसे खत्म हो गए हैं और लगभग समय भी खत्म हो गया है।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन, इजराइल और अन्य जरूरतों के लिए लगभग 106 अरब अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज की मंजूरी चाहते हैं, लेकिन संसद में इसे कठिन अवरोधों का सामना करना पड़ा है, जहां यूक्रेन के लिए सहायता की मात्रा के बारे में संदेह बढ़ रहा है।

वित्तीय मदद का समर्थन कर रहे रिपब्लिकन सांसद भी सहायता के लिए एक शर्त के रूप में प्रवासियों के प्रवाह को रोकने को लेकर अमेरिका-मैक्सिको सीमा नीति में बदलाव पर जोर दे रहे हैं।

इस बीच, रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाली प्रतिनिधि सभा ने गाजा में हमास के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे इजराइल के लिए एक सहायता पैकेज को मंजूरी दी है जबकि ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा है कि सभी प्राथमिकताओं को पूरा किया जाना चाहिए।

अमेरिकी संसद ने पहले ही यूक्रेन की सहायता के लिए 111 अरब अमेरिकी डॉलर आवंटित किए हैं, जिसमें सैन्य खरीद निधि में 67 अरब अमेरिकी डॉलर, आर्थिक और नागरिक सहायता के लिए 27 अरब अमेरिकी डॉलर और मानवीय सहायता के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\