देश की खबरें | जब भी चुनाव आता है भाजपा षड्यंत्र कर दंगे कराती है : शिवपाल यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ''भाजपा के लोग केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जब भी चुनाव आते हैं, वे षड्यंत्र कर दंगे कराते हैं।''

सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ''भाजपा के लोग केवल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। जब भी चुनाव आते हैं, वे षड्यंत्र कर दंगे कराते हैं।''

उन्होंने हरियाणा और मणिपुर में हुई हालिया हिंसा के संबंध में पूछे गये एक सवाल का जवाब देते हुए यह कहा।

साथ ही, उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश में कम से कम 50 सीट (कुल 80 सीट में से) जीतेगी।

पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और केवल पांच सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि बसपा ने 10 सीट पर जीत हासिल की थी।

शिवपाल ने पिछले दिनों राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुई सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘अब राजभर पर से उनके समुदाय का ही भरोसा खत्म हो गया है।’’

सपा नेता ने कहा, '‘वह (राजभर) किसी को भी कुछ भी बोल देते हैं। आप सबने सुना ही है कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बारे में उन्होंने क्या बोला था।''

सुभासपा ने 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सपा के साथ गठबंधन कर लड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड