खेल की खबरें | जब आप जीतते हैं तो आपकी गलतियों पर भी कोई ध्यान नहीं देता : ललित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक ऑलराउंडर ललित यादव का मानना है कि जीत हमेशा सकारात्मक माहौल पैदा करती है, भले ही आपने इस बीच गलतियां ही क्यों न की हों।

मुंबई, 21 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक ऑलराउंडर ललित यादव का मानना है कि जीत हमेशा सकारात्मक माहौल पैदा करती है, भले ही आपने इस बीच गलतियां ही क्यों न की हों।

कोविड-19 से प्रभावित दिल्ली ने बुधवार को पंजाब किंग्स को 57 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। ललित ने गेंदबाजी में योगदान दिया तथा 11 रन देकर दो विकेट लिये। इनमें शिखर धवन का विकेट भी शामिल है।

ललित ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह पूरी तरह से अलग माहौल था। आपको पता होता है जब आप जीत दर्ज करते हैं तो सब कुछ सकारात्मक लगता है। तब यह मायने नहीं रखता कि हमने कितनी गलतियां की हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह टीम के लिये वास्तव में बहुत अच्छी बात है, विशेषकर तब जबकि हमें दो दिन में अगला मैच खेलना है। हमने जो लय हासिल की वह वास्तव में महत्वपूर्ण है। हम अगले मैच में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे।’’

दिल्ली की टीम में कोविड-19 के छह मामले पाये गये थे जिससे मैच को लेकर अनिश्चितता बन गयी थी लेकिन ललित ने कहा कि खिलाड़ियों का पूरा ध्यान मैच पर केंद्रित था।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सिर्फ खेल का आनंद लेने और अपना शत प्रतिशत योगदान देने पर बात की। हम केवल मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। हमने दूसरे दिन अभ्यास भी किया, इसलिए ऐसा नहीं था कि हमने अभ्यास नहीं किया हो।’’

ललित ने कहा, ‘‘हमें केवल बस यह पक्के तौर पर पता नहीं था कि मैच होगा या नहीं, लेकिन हम अपनी क्षमताओं को लेकर आश्वस्त थे।’’

अगले मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘वह (राजस्थान की टीम) लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अच्छी क्रिकेट खेल रही है लेकिन हम अपने खेल पर ध्यान देंगे और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने की कोशिश करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\