देश की खबरें | जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो कौन सुरक्षित : मेघवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को पूछा कि राज्य में अगर जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो कौन सुरक्षित है?

Corona

जयपुर, 28 मई केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को पूछा कि राज्य में अगर जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं तो कौन सुरक्षित है?

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “भरतपुर में बृहस्पतिवार रात सांसद रंजीता कोली पर हमले की घटना की भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है और राजस्थान सरकार से सवाल करती है कि जब जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं तो फिर प्रदेश में कौन सुरक्षित है?'

पुलिस के अनुसार भरतपुर की सांसद कोली के वाहन पर अज्ञात लोगों ने सरिए व ईंटों से हमला किया।

मेघवाल ने इसका जिक्र करते हुए कहा राज्य में सरकार का इकबाल खत्म होता नजर आ रहा है।

पिछले दिनों राजधानी जयपुर में गर्भवती महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर कहा मेघवाल ने कहा, ‘‘यह सरकार कानून-व्यवस्था में पूर्णतया विफल है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गये, दलितों पर अत्याचार बढ़ गये, अनुसूचित जनजाति के लोगों पर अत्याचार बढ़ गये और कानून-व्यवस्था संभालने वाले जो लोग हैं उनकी भी ये रक्षा नहीं कर पा रही है।’’

इस अवसर पर सांसद जसकौर मीणा ने कहा, “राजस्थान की सरकार, ये अंधी बहरी सरकार है।” उन्होंने दावा किया कि इस सरकार के कार्यकाल में राज्य में महिला अत्याचारों में 65 प्रतिशत बढोतरी हुई है।

विधायक अनीता भदेल ने राज्य सरकार पर कोरोना प्रबंधन में विफल रहने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी