देश की खबरें | सैनी के शपथ लेने पर वैसा ही महसूस हुआ जैसा परिवार के बड़े को होता है: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि जब नायब सिंह सैनी उनके उत्तराधिकारी बने, तो उन्हें शपथ लेते देखकर वैसी ही खुशी हुई जो परिवार के किसी भी बड़े बुजुर्ग को होती है।

चंडीगढ़, 19 मार्च हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि जब नायब सिंह सैनी उनके उत्तराधिकारी बने, तो उन्हें शपथ लेते देखकर वैसी ही खुशी हुई जो परिवार के किसी भी बड़े बुजुर्ग को होती है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले सप्ताह राज्य में बदलाव करते हुए 69 वर्षीय खट्टर की जगह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आने वाले 54 वर्षीय सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बना दिया था।

खट्टर ने करनाल जिले के घरौंडा में एक रैली को संबोधित किया और हरियाणा में हुए बदलाव का उल्लेख करते हुए कहा, "मैं आज बहुत खुश हूं। मुझे वही खुशी महसूस हो रही है जो परिवार के एक बड़े को होती है...।"

इस कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा को भी शामिल होना था, लेकिन एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी की कुछ व्यस्तताओं के कारण वह नहीं आ सके।

खट्टर ने कहा कि बदलाव जीवन का हिस्सा है, राजनीतिक क्षेत्र में भी परिवर्तन होते रहते हैं। हालांकि उन्होंने यह संकेत भी दिया कि नेतृत्व परिवर्तन का निर्णय अचानक नहीं लिया गया।

खट्टर ने कहा, "ऐसा नहीं है कि यह अचानक हुआ। एक साल से मैं नेतृत्व से कह रहा था कि यह सही समय है... एक नया चेहरा लाओ।”

उन्होंने कहा कि वह इच्छा पिछले हफ्ते पूरी हुई और पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि कुरूक्षेत्र के सांसद सैनी अगले मुख्यमंत्री होंगे।

उन्होंने कहा, "भाजपा के अनुशासित सिपाही के रूप में हम कोई भी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। हमारी चिंता राज्य और देश को आगे ले जाने की है।"

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता खट्टर ने कहा कि अन्य दलों में सत्ता के लिए खींचतान चलती रहती है और हरियाणा सहित कांग्रेस में गुटबाजी देखी जा रही है।

हरियाणा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए खट्टर ने कहा कि पहले जब वह 2014 में मुख्यमंत्री बने थे तो विपक्ष कहता था कि उनके पास अनुभव की कमी है और वह सरकार कैसे चलाएंगे।

उन्होंने कहा, "हमें उनके जैसे लूट में लिप्त होने का अनुभव नहीं था। लेकिन मेरे पास तब 40 वर्षों तक लोगों की सेवा करने का अनुभव था... वे हमारे पोर्टल, हमारी प्रमुख योजनाओं जैसे परिवार पहचान पत्र और अन्य योजनाओं की आलोचना करते हैं और कहते हैं कि यदि वे सत्ता में आए तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा।’’

खट्टर ने कहा, "मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि इन योजनाओं से जिन विभिन्न वर्गों के लोगों को फायदा हो रहा है, वे उन्हें चुनाव में सबक सिखाएंगे।"

करनाल से विधायक पद से इस्तीफा देने वाले खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। खट्टर ने कहा, "जब मैंने करनाल से इस्तीफा दिया तो मैंने पार्टी आलाकमान को बताया कि करनाल को "मुख्यमंत्री सिटी" का ‘टैग’ मिला है और प्रस्ताव दिया कि सैनी को वहां से चुनाव लड़ना चाहिए।"

सभा को संबोधित करते हुए सैनी ने कहा कि वह खट्टर ही थे जिन्होंने उनकी उंगली पकड़कर उनके राजनीतिक करियर में उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खट्टर ने राज्य को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की है।

उन्होंने कहा कि खट्टर के कार्यकाल में गरीबों और कमजोर वर्गों सहित विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई गईं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा के लोग 2019 के लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी सभी 10 सीटें "मोदी जी की झोली में" डालेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई