जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो सभी राजनीतिक दल एकजुट : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिविल-सैन्य समावेश की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि जब राष्ट्र की सुरक्षा की बात आती है तो सभी राजनीतिक दल एकजुट होते हैं.

Rajnath Singh Photo Credits: Twitter

सांबा (जम्मू कश्मीर), 12 सितंबर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिविल-सैन्य समावेश की आवश्यकता पर जोर देते हुए मंगलवार को कहा कि जब राष्ट्र की सुरक्षा की बात आती है तो सभी राजनीतिक दल एकजुट होते हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सराहना की.

रक्षा मंत्री ने कहा, “बीआरओ सिविल-सैन्य समावेश का एक शानदार उदाहरण है और सीमाओं पर बुनियादी ढांचे के विकास में इसकी भूमिका सुनहरे अक्षरों में लिखी जाएगी.” यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “सिविल-सैन्य समावेश समय की मांग है क्योंकि देश की सुरक्षा केवल हमारे सशस्त्र बलों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि नागरिकों की भी है.” उन्होंने 2,941 करोड़ रुपये की लागत से, बीआरओ द्वारा पूरी की गई कुल 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया.

उन्होंने हिंदू धार्मिक ग्रंथों का हवाला देते हुए कहा, “हमें अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करना होगा.” रक्षा मंत्री ने कहा, “मैं इन महत्वपूर्ण सीमा परियोजनाओं के पूरा होने पर सभी को बधाई देना चाहता हूं. भारत की ताकत यह है कि जब हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती मिलती है या भारत माता को खतरा होता है, तो सभी राजनीतिक दल अपने वैचारिक मतभेदों को किनारे रख देते हैं और दुश्मन का मुकाबला करने के लिए एक साथ आ जाते हैं.”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\