देश की खबरें | जब भारत पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था: सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कुछ साल पहले तक जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कुछ साल पहले तक जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो उसे गंभीरता से नहीं लिया जाता था।

उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोविड-19 महामारी नहीं होती, तो भारत की अर्थव्यवस्था 2024 तक पांच खरब (ट्रिलियन) अमेरीकी डॉलर हो जाती।

सिंह ने कहा, ‘‘भारत की शक्ति आज बढ़ी है। इसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है, चाहे वह आईटी क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, व्यापार, रक्षा या अर्थव्यवस्था में हो। भारत इन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहे हैं। भारत क्रय शक्ति समता के मामले में तीसरा सबसे बड़ा देश है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले कुछ वर्षों में 100 प्रतिशत साक्षरता दर भी हासिल करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि पहले भारत पहले ‘‘विदेशों से सब कुछ, यहां तक ​​कि छोटे हथियार भी आयात करता था’’ लेकिन अब देश दुनिया के शीर्ष 25 रक्षा निर्यातकों में से एक है।

सिंह ने कहा, ‘‘अभी कुछ साल पहले तक स्थिति ऐसी थी कि जब देश अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलता था तो भारत को कोई गंभीरता से नहीं लेता था।’’

उन्होंने कहा कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जिसने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की संस्कृति सर्वोत्तम है। आप कहेंगे कि हर देश ऐसा ही कह रहा होगा। मैं आपको यह साबित करने के लिए 20-25 उदाहरण दे सकता हूं कि भारत की संस्कृति सबसे अच्छी संस्कृति है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू