जरुरी जानकारी | गेहूं की बुवाई अभी तक 3.36 प्रतिशत अधिक : कृषि मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई का रकबा चालू रबी सत्र में अब तक 3.36 प्रतिशत बढ़कर 138.35 लाख हेक्टेयर हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 133.84 लाख हेक्टेयर था।

नयी दिल्ली, 26 नवंबर कृषि मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रबी की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई का रकबा चालू रबी सत्र में अब तक 3.36 प्रतिशत बढ़कर 138.35 लाख हेक्टेयर हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 133.84 लाख हेक्टेयर था।

रबी की बुवाई अक्टूबर से शुरू होती है जबकि कटाई मार्च से शुरू होती है। गेहूं के अलावा, चना और सरसों अन्य प्रमुख रबी फसलें हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक चालू सत्र में अब तक मध्य प्रदेश में 35.8 लाख हेक्टेयर, उत्तर प्रदेश में 34.98 लाख हेक्टेयर, पंजाब में 29.45 लाख हेक्टेयर, हरियाणा में 13.78 लाख हेक्टेयर और राजस्थान में 13.37 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हो चुकी है।

ये देश के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य हैं।

गेहूं के अलावा दलहन की बुवाई का रकबा इस सत्र के 26 नवंबर तक बढ़कर 97.53 लाख हेक्टेयर हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 94.02 लाख हेक्टेयर था।

मोटे अनाज और पोषक अनाज के खेती का रकबा एक साल पहले की अवधि की तुलना में इस बार थोड़ा कम यानी 25.87 लाख हेक्टेयर है।

इस सत्र में अब तक तिलहन का रकबा बढ़कर 76.60 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 60.15 लाख हेक्टेयर था।

आंकड़ों से पता चलता है कि फसल वर्ष 2021-22 के रबी सत्र में अब तक रबी फसलों बुवाई का कुल रकबा 346.13 लाख हेक्टेयर है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 322.70 लाख हेक्टेयर से अधिक है।

भारत में फसल वर्ष जुलाई से जून तक चलता है।

लगभग 625.14 लाख हेक्टेयर के सामान्य रबी रकबे में से 50 प्रतिशत से अधिक रकबे में अब तक बुवाई की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू