जरुरी जानकारी | व्हाट्सऐप भारत में उपयोगकर्ताओं को स्वास्थ्य बीमा खरीदने में करेगी मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्हाट्सऐप ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अपने उपयोगकर्ताओं को वित्तीय सेवाओं तक व्यापक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए इस साल के अंत तक अपने मंच से ‘‘किफायती स्केच-साइज’’ स्वास्थ्य बीमा खरीदने की पेशकश करेगी।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर व्हाट्सऐप ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अपने उपयोगकर्ताओं को वित्तीय सेवाओं तक व्यापक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए इस साल के अंत तक अपने मंच से ‘‘किफायती स्केच-साइज’’ स्वास्थ्य बीमा खरीदने की पेशकश करेगी।

स्केच साइज बीमा योजनाओं में खास जरूरतों पर आधारित बीमा की पेशकश की जाती है, जिनमें प्रीमियम और बीमा कवर दोनों ही कम होते हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस पर निशाना, कहा-वो लोग विरोध कर रहे हैं जिन्हें ये पता नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे, राहुल गांधी बता दे कि भिंडी कैसे लगती है.

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि उसकी ‘भुगतान’ सुविधा अब बैंकिंग भागीदारों - भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के समर्थन से देश भर में (वर्तमान में दो करोड़ उपयोगकर्ताओं तक) उपलब्ध है।

व्हाट्सऐप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस ने फेसबुक के कार्यक्रम ‘फ्यूल ऑफ इंडिया 2020’ में कहा, ‘‘व्हाट्सऐप भारत में 40 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं के लिए प्रतिबद्ध है, यह हमारा सबसे बड़ा बाजार है। हमारी प्राथमिकता हमेशा लोगों को एक दूसरे से जुड़ने के लिए सबसे सरल, विश्वसनीय, निजी और सुरक्षित साधन मुहैया करना होगा। हालांकि, भारत में हम चार अन्य स्तंभों पर भी निर्माण कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.

उन्होंने कहा कि व्हाट्सऐप भारत के छोटे व्यवसायों के और अधिक डिजिटलीकरण में मदद करना चाहता है, ताकि उपभोक्ताओं के लिए अपने पसंदीदा व्यवसायों से जुड़ना और उन्हें खरीदना आसान हो सके। इसके लिए सभी क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान का निर्माण करना है, खासकर भारत में बिना लाइसेंस वाले उपयोगकर्ताओं के लिए।

बोस ने कहा, ‘‘व्हाट्सएप लगातार कई योजनाओं पर काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित करने में मदद मिल सके कि हर व्यक्ति अपने मोबाइल डिवाइस के जरिए सबसे बुनियादी वित्तीय सेवाओं और आजीविका संबंधी सेवाओं को पा सके। हमें उम्मीद है कि इस साल के अंत तक लोग व्हाट्सऐप के जरिए किफायती स्केच-साइज स्वास्थ्य बीमा खरीद सकेंगे।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा एडु-टेक और एग्री-टेक जैसे अन्य क्षेत्रों में की जा रही पहल से अधिक डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी।

एक बयान में व्हाट्सऐप ने कहा कि इस साल के अंत तक एसबीआई जनरल के किफायती स्वास्थ्य बीमा को व्हाट्सऐप के जरिए खरीदा जा सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर