WhatsApp इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस, Meta के सार्वजनिक नीति प्रमुख राजीव अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

व्हॉट्सऐप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और मेटा के सार्वजनिक नीति प्रमुख राजीव अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने मंगलवार को यह जानकारी दी

व्हॉट्सऐप व मेटा (Photo Credits Pixabay

नई  दिल्ली, 15 नवंबर: व्हॉट्सऐप इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और मेटा के सार्वजनिक नीति प्रमुख राजीव अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह घटनाक्रम कंपनी द्वारा दुनियाभर में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के एक सप्ताह के भीतर हुआ है. कंपनी ने मेटा इंडिया सार्वजनिक नीति की जिम्मेदारी अब शिवनाथ ठुकराल को दी है, जो वर्तमान में भारत में व्हॉट्सऐप की सार्वजनिक नीति के निदेशक हैं.

व्हॉट्सऐप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने बयान में कहा, ‘‘मैं भारत में व्हॉट्सऐप के हमारे पहले प्रमुख के रूप में शानदार योगदान के लिए अभिजीत बोस को धन्यवाद देना चाहता हूं. उनके उद्यमशीलता अभियान ने हमारी टीम को नई सेवाएं प्रदान करने में मदद की, जिससे लाखों लोगों और व्यवसायों को लाभ हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘व्हॉट्सऐप भारत के लिए और भी बहुत कुछ कर सकता है और हम डिजिटल बदलाव को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए उत्साहित हैं. यह भी पढ़े: Abhijit Bose Resigns From WhatsApp: व्हाट्सएप के इंडिया हेड अभिजीत बोस ने दिया इस्तीफा

बोस फरवरी, 2019 में भारत में कंपनी के पहले देश में प्रमुख के रूप में व्हॉट्सऐप से जुड़े थे. बोस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि व्हॉट्सऐप की सभी टीमों के लिए यह सप्ताह कठिन रहा है. उन्होंने कहा कि वह एक छोटे से अंतराल के बाद ‘उद्यमशीलता की दुनिया’ में फिर शामिल होंगे. वहीं, ठुकराल अब भारत में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सऐप के सार्वजनिक नीति मामलों के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड