देश की खबरें | जो कहा वो किया, जो कहेंगे उसे करके दिखाएंगे : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करीब एक हजार करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। योगी ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा वो किया और जो कहेंगे उसे करके दिखाएंगे।

गोरखपुर (उप्र), दो मार्च उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को करीब एक हजार करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। योगी ने जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा वो किया और जो कहेंगे उसे करके दिखाएंगे।

योगी आदित्‍यनाथ ने जाति-आधारित राजनीति करने और झूठे वादे करने वाले राजनीतिक दलों पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार न तो जाति का सहारा लेती है और न ही झूठे वादे करती है।

योगी ने कहा कि हमने जो कहा उसे करके दिखाया और जो कहेंगे उसे करके दिखाएंगे।

योगी ने यहां महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की उत्तर प्रदेश के प्रति धारणा बदल चुकी है और अब कोई प्रदेश को हेय दृष्टि से नहीं देखता।

योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम की परिकल्पना कभी अकल्पनीय थी लेकिन अब ये हकीकत है।

मुख्यमंत्री ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी से हर्ष और सौहार्द के साथ होली मनाने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इतने विकास कार्य इसलिए हो रहे हैं कि यहां डबल इंजन की सरकार है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम करती है और इस कारण देश उत्साह और उमंग से कार्य कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल